विदेश की खबरें | बीजिंग में बने नये पृथकवास केंद्र : लोग कर रहे हैं हड़बड़ी में जरूरी सामानों की खरीददारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग के कुछ जिलों में लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता तथा छिटपुट अपुष्ट खबरों से खाद्य पदार्थों एवं अन्य जरूरी चीजों की मांग बढ़ गयी है। पिछले कई महीनों से शहर में ऐसी स्थिति नहीं नजर आयी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग के कुछ जिलों में लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता तथा छिटपुट अपुष्ट खबरों से खाद्य पदार्थों एवं अन्य जरूरी चीजों की मांग बढ़ गयी है। पिछले कई महीनों से शहर में ऐसी स्थिति नहीं नजर आयी थी।

देश में कोविड-19 के रोजाना मामले रिकार्ड छू रहे हैं तथा शुक्रवार को इसके 32,695 नये मामले सामने आये। उनमें 1860 बीजिंग के हैं तथा ज्यादातर में इस महामारी के लक्षण नहीं हैं।

जल्दबाजी में पृथकवास केंद्रों में तब्दील किये गये जिम, प्रदर्शनी केंद्र तथा अन्य बड़ी खुली जगह भीडभाड़, गंदगी , खाद्य आपूर्ति में कमी आदि को लेकर बदनाम रहे हैं।

शहर के ज्यादातर निवासियों को उनके परिसरों से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गयी है। उनके परिसरों को घेरा जा रहा है। प्रवेश द्वार पर सर से पैर तक सफेद कपड़े में ढके कर्मी अनधिकृत लोगों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं तथा यह सुनिश्चित करते हैं कि निवासी प्रवेश पाने के लिए अपने सेलफोन हेल्थ एप से स्कैन करें।

बीजिंग में कुछ किराना सेवा आपूर्ति मंचों पर मांग चरम पर पहुंच गयी है। मांग में वृद्धि और कर्मचारियों की कमी के चलते कुछ ग्राहक शुक्रवार को अलीबाबाज फ्रेशिप्पो और मीचुअन मैकाई जैसे ऑनलाइन किराना सेवाओं के जरिए शुक्रवार को उसी दिन के लिए सामानों की बुकिंग नहीं कर पाये।

कुछ चीनी उपयोगकर्ताओं ने कहा कि कुछ ऐसे डिलीवरी कर्मी हैं जिनके परिसर में लॉकडाउन है जिससे कर्मियों की कमी हो गयी है। वैसे एसोसिएटेड प्रेस इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है। अलीबबा ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\