जरुरी जानकारी | नए पीएमएवाई घरों में ज्यादातर महिलाओं के स्वामित्व वाले: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री आवास योजना की 2015 में शुरुआत के बाद से घरों के स्वामित्व में एक आमूलचूल बदलाव आया है। इस योजना के तहत बने 123 लाख घरों में से 94 लाख घर या तो महिलाओं के नाम पर हैं या संयुक्त रूप से उनका स्वामित्व है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ अगस्त प्रधानमंत्री आवास योजना की 2015 में शुरुआत के बाद से घरों के स्वामित्व में एक आमूलचूल बदलाव आया है। इस योजना के तहत बने 123 लाख घरों में से 94 लाख घर या तो महिलाओं के नाम पर हैं या संयुक्त रूप से उनका स्वामित्व है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

सभी जरूरतमंदों के लिए घर सुनिश्चित करने के लिए 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शुरू की गई थी।

तब से 123 लाख ऐसे घरों को मंजूरी दी गई। इनमें से वित्त वर्ष 2021-22 तक 101 लाख इकाइयों पर काम शुरू हो चुका है और 61 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

इन 123 लाख घरों में से 94 लाख घऱ महिलाओं के नाम पर हैं या संयुक्त रूप से उनका स्वामित्व हैं। इस योजना पर एसबीआई शोध अध्ययन से यह जानकारी मिली।

सरकार ने 123 लाख घरों को केंद्रीय सब्सिडी में 2.03 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। लक्ष्य के अनुसार, वर्ष 2022 तक दो करोड़ घर बनाने के लिए कुल 8.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश करना जरूरी था।

स्वीकृत कोष में 1.20 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता वित्त वर्ष 2021-22 तक जारी की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू