देश की खबरें | सफलता की नयी ऊंचाइयां छू रहा है ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य के सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक पंचायत सदस्य, पार्षद, सभासद एवं ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप पांच जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।

योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का वन आच्छादन नीचे जा रहा था लेकिन विगत आठ वर्ष में नियोजित प्रयासों के माध्यम से राज्य का वन आच्छादन नौ प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हरित आवरण वृद्धि में उत्तर प्रदेश, देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच हरित आवरण में पांच लाख एकड़ की वृद्धि हुई है।।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ भविष्य में जीव जंतु ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में भूस्खलन, अत्यधिक वर्षा, बाढ़ आदि की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि जलवायु का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा, ‘‘आने पीढ़ी को हम कैसी पृथ्वी देकर जाएंगे, इसके दृष्टिगत पौधरोपण के इस अभियान से सभी का जुड़ना आवश्यक है।’’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्बन उत्सर्जन को 2070 तक ‘नेट जीरो’ तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसके लिए व्यापक वन आच्छादन आवश्यक है। योगी ने कहा कि किसानों को प्रेरित किया जाए कि वे अपने खेत की मेड़ पर पौधरोपण करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका