देश की खबरें | ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ लगभग तैयार: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने शुक्रवार को कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ लगभग तैयार है और सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेताओं को यह सौंपा जाएगा।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने शुक्रवार को कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ लगभग तैयार है और सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेताओं को यह सौंपा जाएगा।

भारत ने यह भी कहा कि जी20 की उसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुख और बहुत निर्णायक होने के दृष्टिकोण पर खरी उतरी है।

शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन से पहले प्रेस वार्ता में भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ ‘ग्लोबल साउथ ’ (वैश्विक दक्षिण) और विकासशील देशों की आवाज बनेगा।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

जी20 शेरपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुखी और निर्णायक होनी चाहिए।

कांत ने कहा, ‘‘इन चार सिद्धांतों पर हमने काम किया है। ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेयरेशन’ लगभग तैयार है। मैं इस बारे में विस्तार से बात नहीं करुंगा क्योंकि इसे सम्मेलन के दौरान नेताओं को दिया जाएगा और उनकी सहमति के बाद हम इस घोषणापत्र की वास्तविक उपलब्धियों के बारे में बात कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि देशभर में 60 शहरों में जी20 से संबंधित 220 से अधिक बैठकें हुई हैं जिससे भारत की विविधता और संघीय ढांचा की झलक प्रदर्शित होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू