देश की खबरें | नयी सीसीटीवी फुटेज में कंझावला पीड़िता होटल के बाहर एक महिला से झगड़ते दिखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 31 दिसंबर की रात जिस युवती को कार से टक्कर मारने के बाद 12 किमी तक सड़क पर घसीटा गया था, उसे मंगलवार को सामने आई एक सीसीटीवी फुटेज में घटना से कुछ घंटे पहले एक होटल के बाहर एक महिला के साथ झगड़ते देखा गया है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली में 31 दिसंबर की रात जिस युवती को कार से टक्कर मारने के बाद 12 किमी तक सड़क पर घसीटा गया था, उसे मंगलवार को सामने आई एक सीसीटीवी फुटेज में घटना से कुछ घंटे पहले एक होटल के बाहर एक महिला के साथ झगड़ते देखा गया है।

पुलिस द्वारा हासिल की गई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नव वर्ष मनाने के बाद होटल के बाहर 20 वर्षीय युवती का एक महिला के साथ झगड़ा हो रहा था।

पुलिस के मुताबिक, युवती के कंधों पर अपना परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। घटना के बाद उसका निर्वस्त्र शव कंझावला में एक सड़क पर पाया गया था।

सुल्तानपुरी निवासी युवती एक कार्यक्रम प्रबंधन फर्म में अंशकालिक आधार पर काम करती थी और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर काम के सिलसिले में बाहर थी, जब यह घटना हुई।

कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस पर मामले की ‘ढुलमुल जांच’ करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

एक स्थानीय अदालत ने पांचों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की है और उसे यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट