देश की खबरें | कर्नाटक में नया जातिगत सर्वेक्षण 22 सितंबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि सरकार 22 सितंबर से सात अक्टूबर तक राज्य में एक नया 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण' कराएगी। इस सर्वेक्षण को ‘जातिगत सर्वेक्षण’ के नाम से भी जाना जाता है।

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि सरकार 22 सितंबर से सात अक्टूबर तक राज्य में एक नया 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण' कराएगी। इस सर्वेक्षण को ‘जातिगत सर्वेक्षण’ के नाम से भी जाना जाता है।

कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अक्टूबर के अंत तक रिपोर्ट पेश करने का कार्य सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता में सामाजिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण पर एक प्रारंभिक बैठक बुधवार को हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ पिछड़ा वर्ग आयोग ने सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव सौंपा है। इसके अनुरूप राज्य के सभी सात करोड़ लोगों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव को खत्म करना है।’’

सर्वेक्षण का उद्देश्य वित्तीय स्थिति और भूमि स्वामित्व पर व्यापक आंकड़े एकत्र करना भी है।

बैठक में सिद्धरमैया ने इस बात पर जोर दिया कि सर्वेक्षण के संबंध में सावधानी बरती जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान