देश की खबरें | जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 360 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 626 नए मामले आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला/श्रीनगर, नौ अगस्त हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 360 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 626 नए मामले आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 360 नए मामले आने से हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,743 हो गई है। वहीं, संक्रमण से तीन और मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या 4,160 हो गई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से जिन तीन मरीजों की मृत्यु हुई है वे कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों से थे। राज्य में वर्तमान में 4,338 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 938 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,97,225 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के 626 नए मामले आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,70,827 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग से 114 मामले आए हैं, वहीं कश्मीर घाटी से 512 मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 4,776 पर बनी रही।

केंद्र शासित प्रदेश में 5,146 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या वबढ़कर 4,60,905 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू