खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से सबक लेकर प्रो लीग के लिये तैयार नयी कप्तान सलीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की नयी कप्तान सलीमा टेटे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से सबक लेकर बुधवार से बेल्जियम के एंटवर्प में शुरू हो रहे एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नये सिरे से शुरूआत करना चाहेंगी ।

बेंगलुरू, 17 मई भारतीय महिला हॉकी टीम की नयी कप्तान सलीमा टेटे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से सबक लेकर बुधवार से बेल्जियम के एंटवर्प में शुरू हो रहे एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नये सिरे से शुरूआत करना चाहेंगी ।

पूर्व कप्तान सविता पूनिया के साथ भारत ने भुवनेश्वर और राउरकेला में प्रो लीग के पहले चरण में आठ मैचों में दो ही जीत दर्ज की और नौ टीमों में छठे स्थान पर खिसक गई ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोस्ताना श्रृंखला से पहले सलीमा को टीम की कमान सौंपी गई जबकि नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया । भारत ने श्रृंखला 4 . 2 से जीती ।

सलीमा ने बेल्जियम रवाना होने से पहले कहा ,‘‘ भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होने के नाते एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिये इस प्रतिभाशाली टीम की अगुवाई करना गर्व की बात है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करेंगे । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला से हमने सबक लिया है और यूरोप में मजबूत टीमों के खिलाफ उस पर अमल करेंगे । टीमवर्क, प्रतिबद्धता और जुझारूपन से हम हर मैच में छाप छोड़ना चाहेंगे ।’’

भारत को पहले मैच में बुधवार को अर्जेंटीना से खेलना है । इस चरण के मैच बेल्जियम और इंग्लैंड में होंगे । एंटवर्प में 26 मई तक मैच होंगे जबकि लंदन में एक से नौ जून तक मैच होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी