जरुरी जानकारी | सितंबर में जीवन बीमा कंपनियों का नया कारोबार प्रीमियम 14 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा कंपनियों ने सितंबर में नई पॉलिसी जारी कर कुल 35,020 करोड़ रुपये का प्रीमियम संग्रह किया जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर जीवन बीमा कंपनियों ने सितंबर में नई पॉलिसी जारी कर कुल 35,020 करोड़ रुपये का प्रीमियम संग्रह किया जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि है।

उद्योग निकाय ‘जीवन बीमा परिषद’ की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एक साल पहले इसी महीने में जीवन बीमा कंपनियों का नई पॉलिसी से प्रीमियम संग्रह 30,716 करोड़ रुपये रहा था।

इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में नई पॉलिसी का प्रीमियम संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1,58,377 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत बढ़कर 1,89,214 करोड़ रुपये हो गया।

व्यक्तिगत उपभोक्ताओं की तरफ से बीमा सुरक्षा की मांग मजबूत रहने से पिछले महीने नई पॉलिसियों में सालाना आधार पर 45.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान 32,17,880 नई पॉलिसियां जारी की गईं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 22,11,680 पॉलिसियां जारी हुई थीं।

जीवन बीमा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, जीवन बीमा उद्योग में व्यक्तिगत एकल प्रीमियम सितंबर में 13 प्रतिशत बढ़कर 5,142 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 14.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने सितंबर में 20,369 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम जुटाया, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि है।

निजी क्षेत्र का कुल प्रीमियम 12 प्रतिशत बढ़कर 73,664 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में 65,734 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड