खेल की खबरें | कभी नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट मैच खेलूंगा : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बनने की दहलीज पर खड़े स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यह उपलब्धि हासिल करेंगे।

मोहाली, तीन मार्च भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बनने की दहलीज पर खड़े स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यह उपलब्धि हासिल करेंगे।

कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने चार और 15 रन बनाये थे। इस दिग्गज बल्लेबाज ने इसके बाद रनों का अंबार लगाने में कोताही नहीं बरती और अभी तक उनके नाम पर सबसे लंबे प्रारूप में 50.39 की औसत से 7962 रन दर्ज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाला मैच कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा।

कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेलूंगा। यह लंबा सफर रहा है। इन 100 टेस्ट मैच तक पहुंचने के दौरान हमने काफी क्रिकेट खेली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो रही है। मैं भाग्यशाली हूं जो कि अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहा हूं।’’

कोहली से पहले भारत की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा शामिल हैं।

कोहली ने कहा, ‘‘ईश्वर की बड़ी कृपा रही है। मैंने अपनी फिटनेस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। यह मेरे लिये, मेरे परिवार के लिये, मेरे कोच के लिये बड़ा क्षण है, जो मेरे इस मुकाम तक पहुंचने से बहुत खुश हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी