जरुरी जानकारी | नेटवर्क योजना समूह ने छह ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीएम गतिशक्ति पहल के तहत नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने छह ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये ढांचागत परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क और रेलवे से जुड़ी हैं। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 22 मार्च पीएम गतिशक्ति पहल के तहत नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने छह ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये ढांचागत परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क और रेलवे से जुड़ी हैं। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पीएम गतिशक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान, 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू किया गया था। इसका मकसद लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने के लिये एकीकृत बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक और संपर्क से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को एनपीजी के माध्यम से मंजूरी दी जाती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘पीएम गति शक्ति के तहत एनपीजी ने अपने 45वें सत्र में छह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें मंजूरी दी।’’

बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं को एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण के साथ पीएम गति शक्ति सिद्धांतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

ये ढांचागत परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा के लिये अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली, सड़क और रेलवे से जुड़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू