खेल की खबरें | नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, रोमानिया ने यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ मैच में केवल जीत की जरूरत थी। उसने वाउट वेघोर्स्ट के 12वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की।

नीदरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ मैच में केवल जीत की जरूरत थी। उसने वाउट वेघोर्स्ट के 12वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की।

स्विट्जरलैंड ने कोसोवो के साथ 1-1 से ड्रा खेला। रोमानिया की तीसरे स्थान की टीम इजराइल के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद स्विट्जरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए केवल ड्रा की जरूरत थी।

इस बीच फ्रांस ने जिब्राल्टर को 14-0 से हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता का भी नया रिकॉर्ड है।

स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे ने हैट्रिक बनाई जबकि फ्रांस के 9 खिलाड़ियों ने गोल किये। जिब्राल्टर की तरफ से एक आत्मघाती गोल भी किया गया।

फ्रांस ने इससे पहले सबसे बड़ी जीत 1995 में अजरबेजान के खिलाफ दर्ज की थी। उसने तब अजरबेजान को 10-0 से हराया था। यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग में इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम पर था। उसने 2006 में सैन मेरिनो को 13-0 से पराजित किया था। फ्रांस पहले ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

क्रोएशिया ने लाटविया को 2-0 से हराकर क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

इस बीच तुर्की ने एक मैत्री मैच में जर्मनी को 3-2 से हराया। जर्मनी अगले साल यूरोपीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। तुर्की पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस