खेल की खबरें | नीदरलैंड ने भारत को हॉकी महिला जूनियर विश्व कप सेमीफाइनल में 3-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्व कप में चैम्पियन बनने का सपना रविवार को यहां सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड से 0-3 से हारने के बाद टूट गया।

पोटचेफ्सट्रूम, 10 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्व कप में चैम्पियन बनने का सपना रविवार को यहां सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड से 0-3 से हारने के बाद टूट गया।

भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 के सत्र में कांस्य पदक जीतना है। टीम की कोशिश इस बार फाइनल में पहुंचने की थी जिसके लिए उसने अब तक बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

नीदरलैंड के लिए टेसा बीट्स्मा (12वें मिनट), लूना फोकके (53वें मिनट) और जिप डिके (54वें मिनट) ने मैदानी गोल कर लगातार चौथी बार  फाइनल में जगह पक्की की।

भारतीय टीम ने मैच में सकारात्मक शुरुआत करते हुए नीदरलैंड पर दबदबा कायम किया। इस दौरान  टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाली मुमताज खान टीम को बढ़त दिलने के करीब पहुंच गयी थी लेकिन कप्तान सलीमा टेटे के पास पर लगाया गया उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया।

शुरूआती क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने  तीन पेनल्टी क्वार्टर हासिल किये लेकिन उसे गोल में बदलने में विफल रहे।

नीदरलैंड ने 12वें मिनट में बीट्स्मा के शानदार मैदानी प्रयास से गोल कर बढ़त बना लिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गयी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा। 

मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में  नीदरलैंड की टीम पूरी से हावी हो गयी। टीम के आक्रामक खेल ने भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम इस दौरान जवाबी हमला करने का मौका ढूंढती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

चौथे क्वार्टर में नूर ओमरानी के शानदार पास पर फोकके ने रिवर्स शॉट पर गोलकर नीदरलैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। अगले मिनट में जिप डिके  के गोल से मैच भारत की पहुंच से दूर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास