जरुरी जानकारी | इक्विटी म्यूचुअल फंड में मार्च में शुद्ध रूप से 28,463 करोड़ रुपये का निवेश, पर बांड से हुई निकासी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी म्यूचुअल फंड को लेकर निवेशकों में आकर्षण बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड में मार्च महीने में शुद्ध रूप से 28,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह लगातार 13वां महीना है जब शुद्ध प्रवाह बढ़ा है।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल इक्विटी म्यूचुअल फंड को लेकर निवेशकों में आकर्षण बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड में मार्च महीने में शुद्ध रूप से 28,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह लगातार 13वां महीना है जब शुद्ध प्रवाह बढ़ा है।

उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध रूप से 19,705 करोड़ रुपये लगाये गये थे जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 14,888 करोड़ रुपये और दिसंबर, 2021 में 25,077 करोड़ रुपये था।

इक्विटी यानी शेयर में निवेश से जुड़ी योजनाओं में शुद्ध रूप से निवेश मार्च, 2021 से ही बढ़ रहा है। यह निवेशकों के बीच ऐसी योजनाओं को लेकर सकारात्मक धारणा को बताता है। इससे पहले, इन योजनाओं से जुलाई, 2020 से लेकर फरवरी, 2021 तक लगातार पैसे निकाले गये थे।

आंकड़ों के अनुसार, वहीं बांड और प्रतिभूतियों के मामले में पिछले महीने शुद्ध रूप से 1.15 लाख करोड़ रुपये निकाले गये। जबकि फरवरी में इसमें शुद्ध रूप से 8,274 करोड़ रुपये लगाये गये थे।

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग से मार्च महीने में शुद्ध रूप से 69,883 करोड़ रुपये निकाले गये, जबकि इससे पिछले महीने में 31,533 करोड़ रुपये लगाये गये थे।

निकासी की वजह से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां मार्च के अंत में घटकर 37.7 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो फरवरी के अंत में 38.56 लाख करोड़ रुपये थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड