जरुरी जानकारी | शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 19 प्रतिशत बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपये, बजट लक्ष्य का 81 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध रूप से 19.41 प्रतिशत बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध रूप से 19.41 प्रतिशत बढ़कर 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने प्रत्यक्ष कर से चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 18.23 लाख करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर शामिल हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ‘‘रिफंड के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में वसूले गये प्रत्यक्ष कर संग्रह के मुकाबले 19.41 प्रतिशत अधिक है। यह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट में निर्धारित प्रत्यक्ष कर अनुमान का 80.61 प्रतिशत है।’’

आयकर विभाग के अनुसार, एक अप्रैल, 2023 से 10 जनवरी, 2024 तक 2.48 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को लौटाये गये हैं।

सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10 जनवरी, 2024 तक लगातार वृद्धि हुई है।

सकल रूप से कर संग्रह 17.18 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 16.77 प्रतिशत अधिक है।

सकल कंपनी आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर में वृद्धि क्रमश: 8.32 प्रतिशत और 26.11 प्रतिशत रही है।

‘रिफंड’ के बाद कंपनी आयकर में शुद्ध वृद्धि 12.37 प्रतिशत और व्यक्तिगत आयकर में 27.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड