जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी को बताता है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी को बताता है।

आयकर विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह कुल बजट अनुमान के 26.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसमें आयकर और कंपनी कर शामिल हैं।

कर वापसी के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध कर संग्रह के मुकाबले 15.87 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार इस साल एक अप्रैल से नौ जुलाई के दौरान 42,000 करोड़ रुपये के ‘रिफंड’ जारी किये गये हैं। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई कर वापसी के मुकाबले 2.55 प्रतिशत अधिक है।

सकल रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.65 प्रतिशत बढ़कर 5.17 लाख करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट