जरुरी जानकारी | नेस्ले का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 4.38 प्रतिशत बढ़कर 655.61 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 4.38 प्रतिशत बढ़कर 655.61 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 628.06 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नयी दिल्ली, सात फरवरी रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 4.38 प्रतिशत बढ़कर 655.61 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 628.06 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध आय 8.27 प्रतिशत बढ़कर 4,583.63 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही यह 4,233.27 करोड़ रुपये थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 6.11 प्रतिशत बढ़कर 3,636.94 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही के दौरान नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 8.86 प्रतिशत बढ़कर 4,421.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,061.85 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘ ई-कॉमर्स और ‘आउट-ऑफ-होम चैनल’ में मजबूत वृद्धि गति के साथ, मूल्य निर्धारण और मिश्रित वृद्धि से घरेलू बिक्री में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

अभी तक नेस्ले इंडिया जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुपालन करती थी। हालांकि, अब वह एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष का अनुपालन करेगी।

नारायणन ने कहा,‘‘वर्ष 2023 में हमारी कुल बिक्री 13.3 प्रतिशत से अधिक बढ़ी और हमने 19,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\