नेस्ले इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 13.5 प्रतिशत बढ़ककर 525.43 करोड़ रुपये

जनवरी-दिसंबर वित्तवर्ष का अनुसरण करने वाली इस कंपनी को साल भर पहले की समान अवधि में 462.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई प्रमुख एफएमसीजी कंपनी, नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2020 को समाप्त पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 13.54 प्रतिशत बढ़कर 525.43 करोड़ रुपये होने की सूचना दी है।

जनवरी-दिसंबर वित्तवर्ष का अनुसरण करने वाली इस कंपनी को साल भर पहले की समान अवधि में 462.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी शुद्ध बिक्री 10.84 प्रतिशत बढ़कर 3,305.78 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्तवर्ष के इसी तीन महीनों में 2,982.39 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, “हमारी कंपनी का पहली तिमाही में ठीक ठाक प्रदर्शन रहा, जैसा कि आंकड़ों से, कारोबार की मात्रा इत्यादि में हुई वृद्धि से पता लगता है। मैग्गी, किटकैट और नेस्ले मुन्च का प्रदर्शन शानदार रहा है।’’

जनवरी-मार्च 2019 की 2,821.55 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में इस बार में नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 10.72 प्रतिशत बढ़कर 3,124.23 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल पहले इसी तिमाही में इसका निर्यात 160.84 करोड़ रुपये का हुआ था जो इस बार 12.87 प्रतिशत बढ़कर 181.55 करोड़ रुपये का हो गया।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 12.15 प्रतिशत बढ़कर 2,664.27 करोड़ रुपये हो गया, जो साल भर पहले 2,375.53 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी