जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का लाभ मार्च तिमाही में 6.5 प्रतिशत घटकर 873.46 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मैगी, नेस्कैफे जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 6.5 प्रतिशत घटकर 873.46 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल मैगी, नेस्कैफे जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 6.5 प्रतिशत घटकर 873.46 करोड़ रुपये रहा।

नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 934.17 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया का उत्पादों की बिक्री से आय मार्च तिमाही में 3.67 प्रतिशत बढ़कर 5,447.64 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 5,254.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का मार्च तिमाही में कुल खर्च 4,307.76 करोड़ रुपये रहा।

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 2024-25 की मार्च तिमाही में 4.24 प्रतिशत बढ़कर 5,234.98 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 5,021.61 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘इस तिमाही में पेय पदार्थ और कन्फेक्शनरी में दहाई अंक की वृद्धि हुई है... हमारी घरेलू बिक्री 5,235 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई, जो किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड