देश की खबरें | शराबी पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपने चाचा की कथित रूप से ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), 30 नवंबर जिले में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपने चाचा की कथित रूप से ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि ज्ञानपुर थाना अंतर्गत बड़वापुर गांव स्थित वनवासी बस्ती में शुक्रवार की रात माधव वनवासी (45) के घर कुछ लोग शराब पी रहे थे जहां उसका भतीजा राजेश वनवासी भी आया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान, बड़ा पैग और छोटा पैग बनाने को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर राजेश ने अपने चाचा माधव वनवासी के सिर पर एक ईंट से प्रहार किया जिससे माधव वहीं गिर गया और शराब के नशे में राजेश तब तक प्रहार करता रहा जब तक कि उसके चाचा की मौत नहीं हो गई।

चावड़ा ने बताया घर में सभी लोग शराब के नशे में थे जिसके चलते वे माधव को सिर्फ घायल समझते रहे, मगर देर रात माधव की पत्नी मीना ने उसे देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मीना की तहरीर पर राजेश वनवासी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

चावड़ा ने बताया राजेश वनवासी को शनिवार को बस्ती से ही एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी