विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने सीपीएन-यूएमएल की स्थायी समिति का पुनर्गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति नियामक संस्था स्थायी समिति का पुनर्गठन किया। इसमें विरोधी माधव कुमार नेपाल और झालानाथ खनल के करीबी नेताओं को शामिल नहीं किया गया है, जिससे अंतर-दलीय दरार और गहरी हो चली है।

काठमांडू, 23 अप्रैल नेपाल के प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति नियामक संस्था स्थायी समिति का पुनर्गठन किया। इसमें विरोधी माधव कुमार नेपाल और झालानाथ खनल के करीबी नेताओं को शामिल नहीं किया गया है, जिससे अंतर-दलीय दरार और गहरी हो चली है।

ओली ने वरिष्ठ नेता नेपाल के साथ बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी जिसके बाद पार्टी की सर्वोच्च संस्था का पुनर्गठन किया गया है।

स्थायी समिति का गठन करते हुए ओली ने पूर्ववर्ती नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर गतिरोध चरम पर पहुंचने के दौरान उनका साथ देने वाले नेताओं को शामिल किया है।

उन्होंने पार्टी के अंदर अपने विरोधी नेपाल-खनल गुट के करीबी नेताओं को समिति से हटा दिया है।

उच्चतम न्यायालय ने फैसले में 2018 में सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन (माओवादी सेंटर) के विलय से बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को अमान्य घोषित कर दिया था जिसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सीस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) बहाल हुई । इसके बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी शुरू हो गई क्योंकि ओली नीत गुट ने माधव नेपाल नीत खेमे के खिलाफ गुटबाजी की राजनीति का आरोप लगाते हुए एक के बाद एक कार्रवाई शुरू कर दी।

दोनों दलों ने 2017 के आम चुनावों में गठबंधन को जीत मिलने के बाद मई 2018 में एकीकृत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट