विदेश की खबरें | नेपाली कांग्रेस के महासचिव शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष देउबा से दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाली कांग्रेस के महासचिव विश्व प्रकाश शर्मा ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से कहा कि वह दोबारा प्रधानमंत्री न बनें और यह पद नई पीढ़ी के किसी नेता के लिए छोड़ दें। हालांकि, पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके 78 वर्षीय देउबा ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, एक सितंबर नेपाली कांग्रेस के महासचिव विश्व प्रकाश शर्मा ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से कहा कि वह दोबारा प्रधानमंत्री न बनें और यह पद नई पीढ़ी के किसी नेता के लिए छोड़ दें। हालांकि, पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके 78 वर्षीय देउबा ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा ने कुछ महीने पहले एक नया गठबंधन बनाते हुए सात सूत्री समझौता किया था, जिसके तहत दोनों नेता बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस समझौते के तहत, ओली के बाद देउबा को प्रधानमंत्री बनना है।

पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान नेपाली कांग्रेस के महासचिव शर्मा ने देउबा से छठी बार प्रधानमंत्री न बनने और किसी नए चेहरे के लिए पद छोड़ने को कहा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी के अनुसार, शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष देउबा से प्रधानमंत्री पद का त्याग करने और नई पीढ़ी के नेताओं के लिए पद छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि पार्टी में कई योग्य लोग हैं।

उन्होंने देउबा के समक्ष पार्टी के छह नेताओं - प्रकाश मान सिंह, अर्जुन नरसिंह केसी, बिमलेंद्र निधि, पूर्ण बहादुर खड़का, शशांक कोइराला और शेखर कोइराला में से किसी एक को पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनने का प्रस्ताव रखा।

हालांकि, देउबा ने यह प्रस्ताव खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री पद के लिए अपना दावा नहीं छोड़ूंगा। जो भी प्रधानमंत्री बनना चाहता है, उसे नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के चुनाव में मुझे हराना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

FIFA World Cup 2026 Final Match Date And Time: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला कब और कितने बजे? जानें भारत समेत दुनिया भर की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bhusawal-Wardha Passenger Train Viral Video: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला ने सिखाया सबक, यात्रियों ने पहनाई चूड़ियां और लगाया लिपस्टिक; देखें वीडियो

IND vs ENG 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी