विदेश की खबरें | नेपाल : आरएसपी ने प्रचंड नीत सरकार से समर्थन वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सरकार से अपना समर्थन वापस लेने और विपक्ष में रहने का फैसला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, पांच मई नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सरकार से अपना समर्थन वापस लेने और विपक्ष में रहने का फैसला किया है।

पार्टी प्रवक्ता मोद ढकाल ने बताया कि रवि लामिछाने नीत आरएसपी ने पार्टी की केंद्रीय समिति और संसदीय दल के साथ शुक्रवार को एक संयुक्त बैठक में सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया।

बहरहाल, समर्थन वापस लेने के फैसले से अभी प्रचंड नीत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे कुछ समय बाद राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है।

सीपीएन-माओवादी नेता तथा पूर्व पर्यावरण मंत्री सुनील मनाहधर ने कहा, ‘‘आरएसपी ने प्रचंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया है। बहरहाल, समर्थन वापस लेने से प्रचंड नीत सरकार की मौजूदा स्थिति पर अभी कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे कुछ समय बाद राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आरएसपी के समर्थन वापस लेने के बाद भी प्रतिनिधि सभा में बहुमत में हैं।’’

गौरतलब है कि 20 नवंबर को हुए आम चुनाव के बाद आरएसपी 25 दिसंबर 2022 को पुष्प कमल दहल की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हो गयी थी। हालांकि, पार्टी ने पांच फरवरी को अपने मंत्रियों को वापस बुला लिया था लेकिन वह सरकार का समर्थन कर रही थी।

आरएसपी के 23 अप्रैल को हुए उपचुनाव में दो सीटें जीतने के बाद प्रधानमंत्री प्रचंड ने पार्टी को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर समझौता नहीं होने के बाद उसने सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया।

आरएसपी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रचंड सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने से जुड़े मुद्दे से निपटने में नाकाम रही है।

नेपाल की संसद में आरएसपी चौथी बड़ी पार्टी है और उसके पास निचले सदन में 22 सांसद हैं।

लामिछाने की संसदीय सदस्यता उच्चतम न्यायालय ने इस साल निरस्त कर दी थी क्योंकि वह संसदीय चुनाव लड़ने के लिए वैध नागरिकता प्रमाणपत्र नहीं दिखाने के दोषी पाए गए थे।

गोला अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\