विदेश की खबरें | नेपाल ने भाजपा नेता की टिप्पणी पर आपत्ति जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा हाल में दिये गए उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा था कि पार्टी जल्द ही हिमालयी राष्ट्र में अपनी सरकार बनाएगी।

काठमांडू, 16 फरवरी नेपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा हाल में दिये गए उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा था कि पार्टी जल्द ही हिमालयी राष्ट्र में अपनी सरकार बनाएगी।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की कि नेपाल सरकार ने भारत के सत्ताधारी दल के नेता की टिप्पणी पर अपनी औपचारिक आपत्ति जता दी है।

ज्ञवाली ने एक नेपाली ट्विटर उपयोगकर्ता के एक ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘औपचारिक रूप से आपत्ति जतायी जा चुकी है।’’

‘माई रिपब्लिका’ समाचारपत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारत में नेपाल के राजदूत नीलाम्बर आचार्य ने अरिन्दम बागची में समक्ष सरकार की आधिकारिक आपत्ति दर्ज करायी है। बागची भारत के विदेश मंत्रालय में नेपाल और भूटान मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव हैं।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि देब ने शनिवार को कहा था कि शाह ने भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए पार्टी के नेताओं से कहा था कि भाजपा अन्य क्षेत्रीय देशों में 'आत्मनिर्भर दक्षिण एशिया' पहल के तहत शासन स्थापित करेगी।

सोमवार को, श्रीलंका के चुनाव आयोग के अध्यक्ष निमल पुंचीहेवा ने द्वीपीय देश में एक राजनीतिक इकाई स्थापित करने की भाजपा की कथित योजना के उल्लेख संबंधी खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि देश का चुनाव कानून इस तरह की व्यवस्था की अनुमति नहीं देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\