विदेश की खबरें | नेपाल ने भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों में कोविड जांच तेज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल ने दिल्ली में पिछले साल 16 मई के बाद मंगलवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले आने के बाद भारत से लगते सीमावर्ती इलाकों में कोविड जांच और टीकाकरण के कार्य को तेज कर दिया है।

काठमांडू, चार जनवरी नेपाल ने दिल्ली में पिछले साल 16 मई के बाद मंगलवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले आने के बाद भारत से लगते सीमावर्ती इलाकों में कोविड जांच और टीकाकरण के कार्य को तेज कर दिया है।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले आए, जो पिछले साल 16 मई को 24 घंटे के दौरान आए मामलों के बाद सबसे अधिक है जबकि संक्रमण दर भी बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इससे पहले 16 मई को भारत की राष्ट्रीय राजधानी में 10.4 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 6,456 नए मामले आए थे और कुल 262 मरीजों की जान गई थी।

नेपाल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देश में कोविड के नए मामलों में वृद्धि को देखते कंचनपुर जिले के गड्डाचौकी जांच चौकी पर पहल की गई है ताकि संक्रमितों के प्रवेश को रोका जा सके।

कंचनपुर जिले में गड्डाचौकी जांच चौकी नयी दिल्ली से 352 किलोमीटर दूर है।

कंचनपुर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सुनार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘कंचनपुर में ओमीक्रोन वायरस का अधिक खतरा है। दिल्ली में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हमें अधिक खतरा है।’’

उन्होंने बताया कि गड्डाचौकी के पास भारत से लौटने वालों के लिए कोरोना वायरस की जांच और टीके की व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी