विदेश की खबरें | भारत में कोविड-19 मामलों में तेजी के बीच नेपाल सरकार ने 22 प्रवेश बिंदू बंद करने का निर्णय किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल सरकार ने भारत में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच उससे लगे अपने 22 सीमा केन्द्रों को बंद करने का निर्णय किया है।

काठमांडू, एक मई नेपाल सरकार ने भारत में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच उससे लगे अपने 22 सीमा केन्द्रों को बंद करने का निर्णय किया है।

अधिकारियों के अनुसार कोविड संकट प्रबंधन समन्वय समिति (सीसीएमसी) ने शुक्रवार को मंत्री परिषद से नेपाल और भारत के बीच 35 में से 22 सीमा केन्द्रों को बंद करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद यह निर्णय किया गया है।

नेपाल और भारत के बीच अब केवल 13 सीमा केन्द्रों का ही संचालन होगा।

पड़ोसी देश भारत में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

भारत में एक दिन में संक्रमण के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 3,523 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,11,853 हो गई है। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

शनिवार सुबह आठ बजे तक अपडेट किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,91,64,969 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 32 लाख से अधिक हो गई है।

नेपाल में अब तक कोविड-19 के 3,23,187 मामले सामने आ चुके हैं। 3,279 रोगियों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।

देश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संक्रमण के पांच हजार नए मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी