विदेश की खबरें | नेपाल चुनाव मतगणना : एनसी की चार सीटों पर जीत, प्रधानमंत्री देउबा डडेलधुरा सीट पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में हुए संसदीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस (एनसी) ने अभी तक प्रतिनिधि सभा की चार सीट पर जीत हासिल की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) के खाते में दो सीट गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 22 नवंबर नेपाल में हुए संसदीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस (एनसी) ने अभी तक प्रतिनिधि सभा की चार सीट पर जीत हासिल की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) के खाते में दो सीट गई है।

हिमालयी देश में प्रतिनिधि सभा और सात प्रांतों की विधानसभाओं के लिए गत रविवार को मतदान हुआ था। मतों की गिनती सोमवार को शुरू की गई।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस ने काठमांडू जिले में अपना खाता खोल लिया है। पार्टी प्रत्याशी प्रकाश मान सिंह ने काठमांडू-1 निर्वाचन क्षेत्र पर जीत दर्ज कर ली है। सिंह को कुल 7,140 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रवींद्र मिश्रा ने 7,011 मत हासिल किए।

नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने काठमांडू निर्वाचन संख्या-4 से प्रतिनिधि सभा का चुनाव करीब 7,500 मतों के अंतर से जीता। उन्होंने सीपीएन-यूएमएल के राज भट्टराई को हराया। थापा को 21,294 जबकि भट्टराई को 13,853 वोट मिले।

प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा डडेलधुरा जिले में 4,580 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 9,773 मत मिले हैं। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सागर धकाल को 5,193 वोट मिले हैं।

सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस ने मनाग जिले में भी एक सीट जीती है। पार्टी उम्मीदवार टेक बहादुर गुरुंग को यहां उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पाल्डेन गुरुंग के 2,247 वोटों के मुकाबले 2,547 मत मिले हैं।

नेपाली कांग्रेस मस्तंग निर्वाचन क्षेत्र में भी खाता खोलने में कामयाब रही। पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र ठकाली ने यहां जीत दर्ज की है।

वहीं, ललितपुर-2 निर्वाचन क्षेत्र में सीपीएन-यूएमएल ने जीत दर्ज की है। प्रेम बहादुर महाराजन ने हमरो नेपाली पार्टी के सुदिन शाक्य को 6,139 मतों के अंतर से हराया। महारजन को 15,025 वोट मिले जबकि शाक्य को 8,886 वोट मिले।

सीपीएन-यूएमएल के कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ ने काठमांडू-9 निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा की सीट जीती। उन्हें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी टेक बहादुर पोखरियाल के 10,961 मतों के मुकाबले 11,956 मत मिले।

इस बीच, सीपीएन-माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ गोरखा-2 निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक आरएसपी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कवींद्र बुर्लाकोटी के 1,929 मतों के मुकाबले 7,057 मत मिले हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष के पी शर्मा ओली झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार गंगाराम चौधरी ने कैलाली-3 निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता। उन्हें 21,120 वोट मिले हैं जबकि सीपीएन-माओवादी के कुंदन चौधरी को 17,849 वोट मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\