विदेश की खबरें | नेपाल को कोविड रोधी टीकों की अत्यधिक आवश्यकता : स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तमांग ने एक साक्षात्कार में कहा कि देश में संक्रमण के मामलों में काफी आई है, लेकिन अभी इतनी कमी नहीं आई है कि खतरे से मुक्त हुआ जा सके। ‘‘हम उस स्तर तक पहुंचने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।’’

तमांग ने एक साक्षात्कार में कहा कि देश में संक्रमण के मामलों में काफी आई है, लेकिन अभी इतनी कमी नहीं आई है कि खतरे से मुक्त हुआ जा सके। ‘‘हम उस स्तर तक पहुंचने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।’’

भारत में महामारी की दूसरी लहर आने के पश्चात नेपाल में संक्रमण और मौत के मामलों में वृद्धि के बाद अप्रैल से लॉकडाउन है।

नेपाल में मई के मध्य में संक्रमण के दैनिक रूप से लगभग दस हजार मामले सामने आ रहे थे और सैकड़ों लोगों की मौत हो रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सप्ताहों के लॉकडाउन के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। देश में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,607 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई।

नेपाल में जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन भारत में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद नयी दिल्ली द्वारा टीकों की आपूर्ति रोके जाने के बाद नेपाल को अपना टीकाकरण कार्यक्रम निलंबित करना पड़ा है।

तमांग ने कहा, ‘‘हमारे लिए मुख्य मुद्दा टीकों का है, और जब तक हमें टीके नहीं मिलते, हम यह नहीं कह सकते कि हर कोई सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम टीका विनिर्माता सभी देशों से अपील करते रहे हैं कि कृपया हमें टीके उपलब्ध कराएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज