देश की खबरें | सीतापुर में पड़ोसियों ने लाठी, सरिया से पीट-पीट कर की दंपति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर दंपति की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्‍त जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर दंपति की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हरगांव थाना क्षेत्र के राजेयपुर गांव में पड़ोसियों द्वारा लाठी, सरिया से किए गए हमले में पचास वर्षीय दंपत्ति अब्बास और उनकी पत्नी कमरुल निशा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शाम में शैलेन्द्र जयसवाल के परिवार ने अब्बास और कमरुल निशा पर हमला कर दिया था जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा जायसवाल परिवार की लड़की को लेकर भाग गया था। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी को जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि वह (अब्बास का बेटा) कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ था तभी से जायसवाल परिवार बदला लेने के लिए हमले की योजना बना रहा था।

पुलिस ने शैलेन्द्र, सुनील और रामपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड