देश की खबरें | बाहरी दिल्ली में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली में 13 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर बाहरी दिल्ली में 13 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के साथ उसी इमारत में किराए पर रहता था जहां लड़की रहती थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर रनहोला इलाके में उस समय हुई, जब लड़की घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसे धारदार हथियार से धमकाया।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के डर से आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\