देश की खबरें | नेहरू के पास दूरदृष्टि थी, भारत की प्रगति के लिए उनका नेतृत्व जरूरी था : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास आधुनिक भारत के लिए एक दृष्टिकोण था और विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।

छत्रपति संभाजीनगर, 27 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास आधुनिक भारत के लिए एक दृष्टिकोण था और विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।

यहां एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में पवार ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एक कुशल प्रशासक थे और उन्होंने किसानों तथा श्रमिक वर्ग के लिए काम किया।

पवार ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में पटेल का योगदान बहुत बड़ा था, क्योंकि उन्होंने रियासतों को भारत संघ में विलय करने के लिए मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी दोनों नेताओं (नेहरू और पटेल) की क्षमता और उनके नेतृत्व के गुणों को जानते थे। देश की प्रगति और विकास के लिए नेहरू का आधुनिक भारत का दृष्टिकोण आवश्यक था। उनके पास देश को विश्व के केंद्रीय मंच पर ले जाने का दृष्टिकोण था। विभाजन के बाद देश को एकजुट रखने के लिए उनके नेतृत्व की आवश्यकता थी।’’

पवार ने कहा कि भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में डॉ. बी आर आंबेडकर का योगदान और बिजली एवं जल संसाधन के क्षेत्र में उनका काम अद्वितीय था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शेषराव चह्वाण द्वारा लिखी चार किताबों-‘नेहरू-पटेल रिलेशंस-मिथ एंड रियलिटी’, ‘डॉ. बी आर आंबेडकर-डिसपॉइन्टेड एंड डिजिल्यूशन्ड इन द इवनिंग ऑफ हिज लाइफ’, ‘कल्प्रिट्स ऑफ पार्टिशन’ और ‘90 नॉट आउट’ का विमोचन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट