खेल की खबरें | नेहा त्रिपाठी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण में बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला सर्किट की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दौर में सात अंडर 65 के स्कोर से महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण में तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

होसुर (तमिलनाडु), 17 जुलाई भारतीय महिला सर्किट की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दौर में सात अंडर 65 के स्कोर से महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण में तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

तैंतीस साल की नेहा जहां शीर्ष पर पहुंची तो वहीं पहले दौर के बाद शीर्ष पर काबिज अमनदीप द्राल दूसरे दौर में चार ओवर 76 के लचर प्रदर्शन से इस 15 लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर खिसक गईं।

वर्ष 2023 के बाद अपने पहले खिताब का इंतजार कर रहीं नेहा ने छह बर्डी और एक ईगल किया लेकिन एक बोगी भी कर गईं।

नेहा ने जैस्मिन शेखर (72 और 67) पर तीन शॉट की बढ़त बना रखी है जिन्होंने दूसरे दौर में बोगी रहित 67 का स्कोर बनाया।

कीर्ति चौहान (69) तीसरे जबकि सानवी सोमू (73-70) चौथे स्थान पर हैं।

मौजूदा सत्र में चार खिताब जीतने वाली वाणी कपूर दूसरे दौर में छह बर्डी और तीन बोगी से तीन अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वाणी के अलावा एमेच्योर किया बाडुगु (75-69), स्नेहा सिंह (72-72) और सहर अटवाल का कुल स्कोर पार 144 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट