देश की खबरें | नीट पीजी मामला : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग मुद्दे के समाधान के लिए राज्य के हजारों रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे, जिससे सूबे के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो सकती है ।

मुंबई, 30 दिसंबर महाराष्ट्र में नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग मुद्दे के समाधान के लिए राज्य के हजारों रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर जाएंगे, जिससे सूबे के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो सकती है ।

महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमएआरडी) की केईएम इकाई के महासचिव संचारी पाल ने कहा कि राज्य के कुछ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं।

मांगों को सूचीबद्ध करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मौलिक मांग समय सीमा के साथ नीट-पीजी काउंसलिंग मसले का समाधान है ।

उन्होंने कहा कि एमएआरडी दिल्ली में अपने समकक्ष के साथ भी एकजुटता दिखा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में विरोध कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी तुरंत वापस ली जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू