देश की खबरें | नीट-स्नातक अनियमितता: अभ्यर्थी के लिए परीक्षा देते पकड़ी गई छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने नवी मुंबई में एक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा देते हुए पकड़ी गई एक मेडिकल छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक) के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने नवी मुंबई में एक अभ्यर्थी के लिए परीक्षा देते हुए पकड़ी गई एक मेडिकल छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

सीबीआई ने राज्य सरकार की सिफारिश पर महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली।

अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा निशिका प्रेमप्रकाश यादव कथित तौर पर 5 मई को नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय केंद्र में मयूरी मनोहर पाटिल की ओर से उपस्थित हुई थी।

यादव को स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद पकड़ा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट में पाटिल को एक ‘‘संदिग्ध’’ अभ्यर्थी बताया गया था, जिसके बाद खुद को अभ्यर्थी के रूप में पेश कर रही यादव से बायोमेट्रिक डेटा देने को कहा गया ताकि उसके आधार से मिलान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि यादव के फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हुआ और उसने स्वीकार किया कि वह जवाहर मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डी वाई पाटिल (मानद्) विश्वविद्यालय के अधिकारियों की शिकायत पर उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसे अब सीबीआई मामले के रूप में फिर से पंजीकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\