देश की खबरें | नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’, ‘स्त्री 2’ आईएफएफएम 2025 के लिये नामित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीरज घेवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’, हॉरर-कॉमेडी ‘‘स्त्री 2’’ और चर्चित वेब शो ‘‘ब्लैक वारंट’’ तथा ‘‘पाताल लोक 2’’ को मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) 2025 के लिए नामित किया गया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई नीरज घेवान की फिल्म ‘‘होमबाउंड’’, हॉरर-कॉमेडी ‘‘स्त्री 2’’ और चर्चित वेब शो ‘‘ब्लैक वारंट’’ तथा ‘‘पाताल लोक 2’’ को मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) 2025 के लिए नामित किया गया है।

भारतीय सिनेमा और स्ट्रीमिंग के सर्वश्रेष्ठ कार्यों का उत्सव मनाने वाले इस महोत्सव ने सोमवार को वर्ष 2025 संस्करण के लिए नामांकनों की सूची जारी की।

यह महोत्सव 14 अगस्त से 24 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा।

आईएफएफएम अवॉर्ड नाइट 15 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। महोत्सव में फिल्मों और ओटीटी वर्गों में उत्कृष्टता को सम्मानित किया जाएगा।

‘‘होमबाउंड’’ के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में नामांकित अन्य फिल्में हैं – ‘‘कल्कि 2898 एडी’’, ‘‘एल2: एम्पुरान’’, ‘‘महाराज’’, ‘‘मेय्याझगन’’, ‘‘स्त्री 2’’ और ‘‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’’।

सर्वश्रेष्ठ स्वतंत्र फिल्म श्रेणी में अरन्या सहाय की ‘‘ह्यूमन्स इन द लूप’’, फासिल मुहम्मद की ‘‘फेमिनिची फातिमा’’ और तनुश्री दास व सौम्यनंद साहा की बंगाली ड्रामा ‘‘बक्शो बंदी’’ को नामांकित किया गया है।

इस श्रेणी में अन्य फिल्में हैं – ‘‘अंगम्माल’’, ‘‘बूंग’’, ‘‘विलेज रॉकस्टार्स 2’’ और ‘‘वी आर फहीम एंड करुण’’।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) श्रेणी में ईशान खट्टर और उनके सह-कलाकार विशाल जेठवा को ‘‘होमबाउंड’’ के लिए, आमिर खान के बेटे जुनैद खान को ‘‘महाराज’’ में उनके डेब्यू के लिए, अभिषेक बच्चन को ‘‘आई वांट टू टॉक’’, मोहनलाल को ‘‘एल2: एम्पुरान’’, आदर्श गौरव को ‘‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’’, गगन किपगेन को ‘‘बूंग’’ और मनोज बाजपेयी को ‘‘द फेबल’’ के लिए नामांकित किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में शर्मिला टैगोर (‘‘पुरातन’’), श्रद्धा कपूर (‘‘स्त्री 2’’), करीना कपूर खान (‘‘द बकिंघम मर्डर्स’’), अंजलि सिवरामन (‘‘बैड गर्ल’’), भानिता दास (‘‘विलेज रॉकस्टार्स 2’’), गीता कैलासम (‘‘अंगम्माल’’), शमला हमजा (‘‘फेमिनिची फातिमा’’) और तिलोत्तमा शोम (‘‘बक्शो बंदी’’) शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की दौड़ में रीमा कागती (‘‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’’), नीरज घेवान, अरन्या सहाय (‘‘ह्यूमन्स इन द लूप’’), लक्ष्मीप्रिया देवी (‘‘बूंग’’), ओनिर (‘‘वी आर फहीम एंड करुण’’), रीमा दास (‘‘विलेज रॉकस्टार्स 2’’), वर्षा भरत (‘‘बैड गर्ल्स’’) और विपिन राधाकृष्णन (‘‘अंगम्माल’’) शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ श्रेणी में ‘‘ब्लैक वारंट’’, ‘‘ग्यारह ग्यारह’’, ‘‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’’, ‘‘पाताल लोक सीजन 2’’ और ‘‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’’ को नामांकन मिला है।

इस सूची में ‘‘खौफ’’, ‘‘मनोरथंगल’’ और ‘‘थल्लीवटम पालयम’’ वेब सीरीज भी शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (वेब सीरीज) श्रेणी में अनन्या पांडे (‘‘कॉल मी बे’’), मोनिका पंवार (‘‘खौफ’’), निमिषा सजयन (‘‘डब्बा कार्टेल’’), पार्वती तिरुवोथु (‘‘मनोऱथंगल’’), रसिका दुग्गल (‘‘मिर्जापुर 3’’), शबाना आज़मी (‘‘डब्बा कार्टेल’’) और तिलोत्तमा शोम (‘‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’’) नामित हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (वेब सीरीज) श्रेणी में अभिषेक कुमार (‘‘थलैवेट्टियान पालयम’’), अली फजल (‘‘मिर्जापुर 3’’), जयदीप अहलावत (‘‘पाताल लोक 2’’), जितेंद्र कुमार (‘‘कोटा फैक्ट्री 3’’), ममूटी (‘‘मनोऱथंगल’’), मानव कौल (‘‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’’) और जहान कपूर (‘‘ब्लैक वारंट’’) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी