खेल की खबरें | पिच को देखते हुए अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत थी: बाबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिंबाब्वे के खिलाफ मोहम्मद वसीम जूनियर के रूप में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले का बचाव किया।

पर्थ, 28 अक्टूबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिंबाब्वे के खिलाफ मोहम्मद वसीम जूनियर के रूप में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले का बचाव किया।

पाकिस्तान को जिंबाब्वे के खिलाफ मौजूदा टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम पर टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के कुछ दिन बाद 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को बृहस्पतिवार को जिंबाब्वे के खिलाफ एक रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बाबर ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम तीनों ही विभाग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। यह टीम और कप्तान के रूप में काफी मुश्किल समय है।’’

पाकिस्तान इस मुकाबले में वसीम के रूप में अतिरिक्त तेज गेंदबाज लेकर उतरा और उन्होंने 24 रन पर चार विकेट चटकाकर अपने चयन को सही भी साबित किया। उनकी धारदार गेंदबाजी से जिंबाब्वे की टीम आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम में हालांकि गहराई नहीं दिखी और टीम छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रन से हार गई।

अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारने का बचाव करते हुए बाबर ने कहा, ‘‘इस पिच पर तेज गेंदबाजों की जरूरत थी इसलिए हमने इस तरह की योजना बनाई और अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं और रिजवान आउट हुए तो शान (मसूद) और शादाब (खान) ने साझेदारी की। लेकिन शादाब के आउट होने के बाद हमारा बल्लेबाजी क्रम ढह गया और हम मैच सही तरीके से खत्म नहीं कर पाए।’’

शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को करो या मरो के मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ेगी और बाबर ने मजबूत वापसी का वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दो दिन का समय है और हम एक साथ बैठकर गलतियों पर चर्चा करेंगे और फिर मजबूत वापसी करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड