जरुरी जानकारी | 'टेक होम राशन' कार्यक्रम को अधिक सशक्त बनाने की जरूरतः नीति आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समयबद्ध ढंग से पौष्टिकता लक्ष्य को हासिल करने के लिए राशन घर ले जाने वाले ‘टेक होम राशन’ कार्यकम को अधिक सशक्त करने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 30 जून नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समयबद्ध ढंग से पौष्टिकता लक्ष्य को हासिल करने के लिए राशन घर ले जाने वाले ‘टेक होम राशन’ कार्यकम को अधिक सशक्त करने की जरूरत है।

‘टेक होम राशन’ कार्यक्रम के तहत छह से 36 महीने की उम्र वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं और दुग्धपान कराने वाली महिलाओं को घरेलू इस्तेमाल के लिए पौष्टिक राशन मुहैया कराया जाता है।

बेरी ने कार्यक्रम के बारे में एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इस विवरण से राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को अपने ‘टेक होम राशन’ कार्यक्रमों में जरूरी बदलाव करने और अच्छी आदतें अपनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पौष्टिक भोजन मुहैया कराने में कोविड-19 महामारी के दौरान भी काफी मजबूत साबित हुआ है और इसने बच्चों एवं माताओं पर महामारी के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद की है।

इस अवसर पर आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि ‘टेक होम राशन’ कार्यक्रम में मुहैया कराए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम मानदंड बनाने एवं उन पर अमल करने की जरूरत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम के तहत बांटे जाने वाले राशन की खरीद, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और निगरानी के लिए सशक्त व्यवस्था बनाने की जरूरत है ताकि पूर्ण पारदर्शिता, मानक प्रक्रिया, टिकाऊ, पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू