खेल की खबरें | बाकी टीमों से आगे रहना जरूरी: रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपिपयन मुंबई इंडियन्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में हराने में एक बार फिर विरोधी टीमों के पसीने छूट रहे हैं और कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने की अहमियत पर जोर दिया विशेषकर टूर्नामेंट के अंतिम हिस्से में।

अबु धाबी, 12 अक्टूबर गत चैंपिपयन मुंबई इंडियन्स को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में हराने में एक बार फिर विरोधी टीमों के पसीने छूट रहे हैं और कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने की अहमियत पर जोर दिया विशेषकर टूर्नामेंट के अंतिम हिस्से में।

रोहित ने मुंबई इंडियन्स के ट्विटर हैंडल पर डाले गए वीडियो में कहा, ‘‘अब तक हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम सभी को पता है कि अब अधिक चुनौती का सामना करना होगा, टूर्नामेंट के अंतिम चरण में, हम सभी को पता है कि क्या होता है।’’

यह भी पढ़े | RCB vs KKR, IPL 2020: आईपीएल में विराट कोहली-दिनेश कार्तिक की टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर.

दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। क्विंटन डिकॉक और सूर्य कुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से गत चैंपियन टीम ने 162 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

अब तक सात मैचों में 216 रन बनाने वाले रोहित ने कहा, ‘‘हम हमेशा इस बारे में बात करते हैं। खिलाड़ियों को पता है कि उन्हें क्या करना है। हमने जो भी चर्चा की, जो भी योजना बनाई, मुझे लगता है कि अब तक हमने इन योजनाओं को काफी अच्छी तरह लागू किया है।’’

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा.

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंत नहीं है और यह शुरुआत भी नहीं है। हम टूर्नामेंट के बीच में हैं, हमें पता है। इस पर एकाग्रता रखनी होगी, एकाग्रता हमेशा महत्वपूर्ण होती है। हमें जो अगले सात मैच खेलने हैं वे महत्वपूर्ण होंगे, साथ ही हम इनका लुत्फ उठाना नहीं भूल सकते।’’

रविवार को मुंबई इंडियन्स के लिए 150वां मैच खेलने वाले रोहित ने कहा कि इस यात्रा के दौरान टीम के साथियों का समर्थन शानदार रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शानदार सफर रहा, इसे लेकर काफी खुश हूं। साथ ही मैं इतने वर्षों में टीम के सभी साथियों से मिले सहयोग की भी सराहना करना चाहता हूं।’’

रोहित ने कहा, ‘‘कई खिलाड़ी आए और गए, मैदान पर उनका समर्थन काफी मायने रखता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज