जरुरी जानकारी | 80,000 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाया का समाधान करने की जरूरत: दिल्ली मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि विवादों और अन्य कारणों से दिल्ली सरकार का 80,000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया लंबित है, जिसे हल करने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि विवादों और अन्य कारणों से दिल्ली सरकार का 80,000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया लंबित है, जिसे हल करने की जरूरत है।

उन्होंने साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को 'फेसलेस' और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया।

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर व्यवसायी पहले से ही अदालत में पेश हो रहे हैं तो उन्हें अपने कार्यालयों में न बुलाया जाए।

उन्होंने कहा, ''हमारी प्रणाली को फेसलेस बनाएं। कर को परेशानी मुक्त तरीके से एकत्र करना चाहिए।''

उन्होंने कर विवादों को सुलझाने और आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए सनदी लेखाकारों (सीए) की तारीफ की।

लंबित जीएसटी बकाया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''केवल सीए समुदाय ही इन सभी मुद्दों को सुलझाने में मदद कर सकता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\