देश की खबरें | कस्बों और गांवों में पुस्तकालयों के पुनरुद्धार की जरूरत: उपराष्ट्रपति नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की स्कूली शिक्षा में अहम योगदान दे सकते हैं।

नयी दिल्ली, एक मार्च उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की स्कूली शिक्षा में अहम योगदान दे सकते हैं।

नायडू ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि हर गांव में एक पुस्तकालय होना चाहिए और उसे लोगों का भरपूर समर्थन मिलना चाहिए।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘अतीत के पुस्तकालय आंदोलनों से प्रेरणा लेते हुए हमारे कस्बों और गांवों में मौजूदा पुस्तकालयों का पुनरुद्धार करना आज बहुत जरूरी है।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुस्तकालयों को ज्ञान का जीवंत स्थान बनाने के लिए समाज को स्वच्छ भारत, पौधारोपण और अन्य आंदोलनों की तरह ‘जन आंदोलन’ चलाना चाहिए।

नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर में श्री पतिबंदला सीतारमैया हाई स्कूल के हीरक जयंती समारोह में भाग लिया और वहां अन्नामय्या पुस्तकालय का दौरा किया।

उन्होंने इस अवसर पर बच्चों में कम उम्र से ही पढ़ने की आदत डालने का आह्वान किया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार गुंटूर के अन्नामय्या पुस्तकालय में विभिन्‍न विषयों पर कुछ दुर्लभ पुस्तकों सहित 2 लाख से अधिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\