देश की खबरें | दिल्ली में 2022 में लगभग तीन लाख आपराधिक मामले दर्ज किए गए: एनसीआरबी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 2022 में 2021 की तुलना में आपराधिक मामलों में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और करीब तीन लाख मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली में 2022 में 2021 की तुलना में आपराधिक मामलों में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और करीब तीन लाख मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में दर्ज मामलों की कुल संख्या 2,45,844 रही थी।
गृह मंत्रालय की संस्था एनसीआरबी के अनुसार, दिल्ली में 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 2021 और 2020 में क्रमश: 454 और 461 रही थी।
साल 2022 में 'महिलाओं के खिलाफ अपराध' के कुल 14,158 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 2021 और 2020 में क्रमश: 13,982 और 9,782 रहे थे।
एनसीआरबी ने कहा कि साइबर अपराध के मामले बढ़कर 685 हो गए हैं जो 2021 और 2020 में क्रमश: 345 और 166 रहे थे।
आंकड़ों में कहा गया कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2022 में बढ़कर 7,400 हो गए, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 5,256 थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में अपहरण के 5,585 मामले दर्ज किए गए। 2021 और 2020 में ऐसे मामलों की संख्या 5,475 और 4,011 थी।
साल 2021 से 2022 के बीच बुजुर्ग नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामले 1,166 से बढ़कर 1,313 हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)