देश की खबरें | उप्र हरदोई में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल हो गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

हरदोई (उप्र), 12 मई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल हो गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशिकांत अमरेश ने बताया कि जिले के सांडी क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में बृहस्‍पतिवार की शाम तेंदुए के हमले में करीब छह लोग घायल हो गये।

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की एक टीम गांव में पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में गायब होने के बाद शुक्रवार को तेंदुआ नहीं देखा गया।

दहशत में आए ग्रामीणों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्‍पतिवार शाम क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था।

मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा बाहर बैठा था, जबकि एक अन्य ग्रामीण गोविंद चारा काट रहा था, तभी तेंदुए को पहली बार देखा गया और इससे पहले कि दोनों प्रतिक्रिया कर पाते, उसने उन पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई और लोगों की भीड़ जमा हो गई तो तेंदुआ रामस्वरूप की पत्नी रामलड़ैती की झोपड़ी में घुस गया।

ग्रामीणों ने कहा कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसे बाहर निकालने की कोशिश की, उसने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें चार और भगवान शरण, राखी यादव, रामबाबू और उषा घायल हो गए।

बाद में ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचना दी और स्थानीय पुलिस व टीमें गांव पहुंच गई हैं। डीएफओ ने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू