देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में करीब सात करोड़ जांच की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये पिछले 24 घंटे में 14,92,409 नमूनों की जांच की गई। इस तरह, देश में अब तक करीब सात करोड़ जांच हुई है। वहीं, संक्रमित होने की दर 8.44 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये पिछले 24 घंटे में 14,92,409 नमूनों की जांच की गई। इस तरह, देश में अब तक करीब सात करोड़ जांच हुई है। वहीं, संक्रमित होने की दर 8.44 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि आज की तारीख तक प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 49,948 जांच हुई। प्रतिदिन जांच में वृद्धि होना देश में (कोविड-19 की) जांच के बुनियादी ढांचे के संकल्पबद्ध विस्तार को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, एक क्लिक में जाने सूबे के सभी सियासी समीकरण, कौन है किसका साथी और किससे है टशन.

मंत्रालय ने कहा, '' साक्ष्यों से यह खुलासा हुआ है कि जांच दर अधिक होने से संक्रमण की दर कम हो जाती है। वैसे राज्य जहां जांच दर अधिक है, वहां संक्रमण दर में क्रमिक रूप से कमी आ रही है।''

मंत्रालय ने कहा, '' भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि एक दिन में देश में रिकॉर्ड संख्या में करीब 15 लाख नमूनों की जांच हुई और कुल जांच की संख्या बढ़ कर 6,89,28,440 हो गई।''

यह भी पढ़े | MP Bypolls 2020 Date: आज नहीं हुआ मध्य प्रदेश उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 29 सितंबर को होगी घोषणा.

मंत्रालय ने कहा कि जांच में वृद्धि होने की वजह से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रतिदिन जांच की दर बढ़ा दी गई है। दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम, पंजाब और तेलंगाना समेत 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर जांच राष्ट्रीय औसत (49,948) से ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में, जैसा कि संक्रमण के ज्यादा मामले वाले सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और प्रबंधन में जांच एक अभिन्न स्तम्भ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड