जरुरी जानकारी | एनडीटीवी ने कहा, शेयर हस्तांतरण के लिये आयकर विभाग की मंजूरी जरूरी, अडाणी समूह ने इसे गलत बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रसारण कंपनी एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर होल्डिंग ने वीसीपीएल से कहा है कि उसकी एनडीटीवी में हिस्सेदारी को आयकर विभाग ने अस्थायी तौर पर कुर्क कर रखा है और उसके हस्तांतरण के लिये उनकी मंजूरी जरूरी है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर प्रसारण कंपनी एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर होल्डिंग ने वीसीपीएल से कहा है कि उसकी एनडीटीवी में हिस्सेदारी को आयकर विभाग ने अस्थायी तौर पर कुर्क कर रखा है और उसके हस्तांतरण के लिये उनकी मंजूरी जरूरी है।

वीसीपीएल ने अडाणी समूह की दो अन्य कंपनियों के साथ एनडीटवी के अधिग्रहण को लेकर कदम उठाये हैं।

आरआरपीआर होल्डिंग की इस दलील को अडाणी समूह ने खारिज करते हुए इसे ‘गलत’ और ‘भ्रामक’ बयान करार देते हुए आरआरपीआर होल्डिंग को वॉरंट को इक्विटी शेयर में बदलने के लिये कहा है।

एनडीटीवी की तरफ से शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार उसके संस्थापकों राधिका और प्रणय रॉय ने सूचित किया है कि आरआरपीआर होल्डिंग ने अडाणी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. (वीसीपीएल) को सूचित किया है कि शेयर की कुर्की 2018 में अधिसूचित हुई थी और यह पुन:आकलन कार्यवाही के पूरा होने तक उसी स्थिति में बना रहेगा।

समूह ने आरआरपीआर होल्डिंग (आरआरपीआरएच) को पत्र वापस लेने के लिये कहा है और आरोप लगाया है कि यह वॉरंट को शेयर में बदलने तथा अपने दायित्वों को पूरा करने में देरी के इरादे से लिखा गया।

सूचना के अनुसार, आरआरपीआरएच ने वीसीपीएल से कहा कि कुर्की के कारण आयकर प्राधिकरणों से मंजूरी की जरूरत होगी। साथ ही वीसीपीएल से आयकर प्राधिकरण को लिखे आवेदन में शामिल होने को कहा है।

एनडीटीवी ने कहा, ‘‘आयकर विभाग का 2017 का कुर्की आदेश 2009 में वीसीपीएल के साथ कर्ज समझौते से संबंधित है। और यह इस बात पर आधारित है कि आरआरपीआरएच ने (कथित रूप से) एनडीटीवी में अपनी नियंत्रणकारी हिस्सेदारी वीसीपीएल को 403.85 करोड़ रुपये में बेच दी। इससे पूंजी लाभ पर कर के रूप में 175 करोड़ रुपये की बात कही गयी है।’’

आरआरपीआरएच ने यह भी कहा कि एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणय रॉय को व्यक्तिगत रूप से मामला न्यायिक स्तर पर होने से एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष शेयरधारिता सहित किसी भी संपत्ति के सौदे को लेकर आयकर अधिकारियों से स्वतंत्र अनुमोदन की आवश्यकता हो सकती है।

हालांकि, अडाणी समूह ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के पत्र में प्रामाणिकता का अभाव है और कानून के तहत इसका कोई आधार नहीं है। वास्तव में यह गलत इरादे से लिखा गया है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘आयकर विभाग का आदेश केवल एनडीटीवी के उस शेयर से जुड़ा है जो आरआरपीआर के पास है और किसी भी तरीके से आरआरपीआर को वीसीपीएल को वॉरंट के बदले इक्विटी शेयर आबंटन करने के संदर्भ में औपचारिकताओं को पूरा करने से नहीं रोकता।’’

अडाणी समूह ने 23 अगस्त को एनडीटीवी में परोक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह अधिग्रहण वीसीपीएल के जरिये किया गया जिसकी आरआरपीआर होल्डिंग में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\