जरुरी जानकारी | एनडीटीवी को दिसंबर तिमाही में 10.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समाचार प्रसारण कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 10.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी समाचार प्रसारण कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 10.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 15.18 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

एनडीटीवी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय सात प्रतिशत घटकर 97.95 करोड़ रुपये रह गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 105.37 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, “एनडीटीवी अपने हाल ही में पेश किए गए क्षेत्रीय चैनलों और कारोबार चैनल के लिए आय वृद्धि पर नजर रख रही है।’’

एनडीटीवी का कुल खर्च दिसंबर, 2023 तिमाही में 24.8 प्रतिशत बढ़कर 110.23 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा कि वह विस्तार कर रही है, और देशभर में अपने चैनल का नेटवर्क और उपस्थिति को बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे और संसाधनों में निवेश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\