जरुरी जानकारी | एनडीटीवी को मार्च तिमाही में 61.97 करोड़ रुपये का घाटा, राजस्व 8.3 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 61.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 61.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी को अपनी मौजूदगी बढ़ाने, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और दीर्घकालिक मूल्य क्षमता तैयार करने के रणनीतिक कदमों के कारण यह नुकसान उठाना पड़ा है।

एनडीटीवी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 8.68 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल एकीकृत आय 8.28 प्रतिशत बढ़कर 128.24 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 118.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में राजस्व वृद्धि देखी गई। इसका श्रेय ‘महाकुंभ एवं दिल्ली चुनाव जैसी बड़ी घटनाओं के कवरेज और युवा, एनडीटीवी ऑटो अवार्ड्स एवं अन्य प्रमुख संपत्तियों को जाता है।

पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 50.3 प्रतिशत बढ़कर 191.34 करोड़ रुपये हो गया।

समूचे वित्त वर्ष (2024-25) के लिए एनडीटीवी का एकीकृत घाटा बढ़कर 218.01 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 21.35 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 20.23 प्रतिशत बढ़कर 472.18 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड