देश की खबरें | एनडीएमसी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कारों में ‘सुपर स्वच्छ लीग शहर’ घोषित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को बृहस्पतिवार को विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में ‘सुपर स्वच्छ लीग शहर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को बृहस्पतिवार को विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में ‘सुपर स्वच्छ लीग शहर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

एनडीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा यह पुरस्कार को दिल्ली शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

नगर परिषद को शहरी स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और हरित पहलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 50,000 से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सम्मानित किया गया।

चंद्रा ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार स्वच्छता, सेवा मानकों और नागरिक उत्कृष्टता में आदर्श स्थापित करने के एनडीएमसी के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। मैं अपने कर्मचारियों, विशेषकर सफाई सेवकों को बधाई देता हूं जिनकी अथक मेहनत से हमें यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।’’

उपाध्यक्ष चहल ने नयी दिल्ली के निवासियों और आगंतुकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि समुदाय की सहयोगात्मक भावना ने यह सम्मान हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिषद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नेतृत्व के साथ-साथ स्वच्छता एवं बागवानी कर्मचारियों, अभियंताओं, योजना दलों और सक्रिय नागरिक भागीदारी को दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट