जरुरी जानकारी | एनडीएमसी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने विभिन्न प्रकार के कारोबार क्षेत्रों के लिए सालाना स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की है। इनमें रेस्तरां, होटल, बैंक्वेट हॉल और थियेटर शामिल हैं। सबसे अधिक 5,300 रुपये की वृद्धि पांच सितारा होटलों के मामले में की गई है।
नयी दिल्ली, नौ मई नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने विभिन्न प्रकार के कारोबार क्षेत्रों के लिए सालाना स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की है। इनमें रेस्तरां, होटल, बैंक्वेट हॉल और थियेटर शामिल हैं। सबसे अधिक 5,300 रुपये की वृद्धि पांच सितारा होटलों के मामले में की गई है।
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कारोबार लाइसेंस शुल्क वृद्धि 100 से 5,300 रुपये के बीच की गई है। हालांकि, लॉन्ड्री, बॉयलर, हॉकर और डेयरी बूथ के मामले में स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
शुल्क में बढ़ोतरी का आदेश छह मई को जारी किया गया। यह वृद्धि एक अप्रैल से लागू होगी।
पांच सितारा होटल के लिए स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क को 75,300 रुपये से बढ़ाकर 80,600 रुपये किया गया है। मांस की दुकानों, साइकिल पर सामान बेचने, पानी और आइसक्रीम की ट्रॉली के लिए शुल्क में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
आतिथ्य क्षेत्र की बात करें, तो एक से 20 बिस्तर के गेस्ट हाउस के लिए स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क 200 रुपये बढ़ाया गया है। 21 से 50 बिस्तर के लिए इसमें 500 रुपये, 50 से 100 बिस्तर के लिए 1,000 रुपये और 100 बिस्तर से अधिक के गेस्ट हाउस के लिए स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क में 2,300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
एनडीएमसी ने बयान में कहा कि पांच सितारा होटलों को छोड़ दिया जाए, तो स्वास्थ्य लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी काफी कम यानी 100 से 2,000 रुपये सालाना तक ही की गई है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)