जरुरी जानकारी | एनडीडीबी पंजाब में 12 दुग्ध संयंत्र स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन मीनेश शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बोर्ड राज्य में लगभग 900 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय के साथ अतिरिक्त 12 दुग्ध संयंत्र स्थापित करने के पंजाब सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगा।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन मीनेश शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बोर्ड राज्य में लगभग 900 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय के साथ अतिरिक्त 12 दुग्ध संयंत्र स्थापित करने के पंजाब सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगा।

गुजरात के आणंद में पंजाब के पशुपालन मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ बैठक में शाह ने कहा कि एनडीडीबी पंजाब सरकार के साथ काम करेगा और आवश्यक वित्तीय और तकनीकी सहायता की व्यवस्था करेगा।

मौजूदा समय में पंजाब के 6,000 गांवों में 11 दुग्ध संयंत्र हैं। इसके बाद राज्य में दुग्ध संयंत्रों की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी और कुल 12,000 गांवों को इसके दायरे में लाया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि इससे प्रतिदिन 10 लाख लीटर अतिरिक्त दूध की खरीद में भी मदद मिलेगी।

प्रदूषण की समस्या को दूर करने और डेयरी किसानों को सस्ता चारा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार गंगानगर और कोल्हापुर में 80 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च के साथ सफलतापूर्वक संचालित दो संयंत्रों की तर्ज पर अमृतसर में टोटल मिक्स्ड राशन (टीएमआर) संयंत्र स्थापित करेगी।

एनडीडीबी ने कहा कि वह ‘‘सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। इससे फसल अवशेष जलाने की समस्या को हल करने में भी मदद मिलेगी।’

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) की तर्ज पर डेयरी में शिक्षा प्रदान करने के लिए एनडीडीबी ने पंजाब में इसी तरह का एक संस्थान विकसित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने में सहायता का आश्वासन दिया है।

एनडीडीबी एक वैधानिक निकाय है और इसका मुख्य कार्य डेयरी क्षेत्र और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के विकास के उद्देश्य से कार्यक्रमों की योजना बनाना, उन्हें बढ़ावा देना और व्यवस्थित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\