देश की खबरें | झारखंड में राजग बनायेगा सरकार: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बनाई जाएगी।

गुवाहाटी, 20 अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बनाई जाएगी।

झारखंड चुनाव मामलों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि झारखंड में भाजपा सरकार बनायेगी।’’

जब शर्मा से पूछा गया कि क्या भाजपा अपने बलबूते बहुमत हासिल कर लेगी तब उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा राज्य नहीं है, झारखंड अलग राज्य है। हम वहां सिर्फ मेहमान हैं और मेहमान अपनी मर्यादाओं के साथ बोल सकते हैं। हमारे नेता वहां बोलेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जनता तय करेगी कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में पार्टी को बहुमत मिलेगा या राजग को।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने वहां जो लोगों का मूड देखा है, उससे लगता है कि वहां भाजपा या राजग सरकार बनेगी।’’

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं तथा मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह आजसू पार्टी, जनतादल यूनाइटेड (जदयू)और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

सीट के बंटवारे की व्यवस्था के तहत भाजपा 68 सीट पर, आजसू 10 सीट पर, जदयू दो सीट पर और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि अंतिम फैसला शीघ्र किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट